फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Politicians meeting with the relatives of the daughter as well as the accused

हाथरस: बिटिया के परिजनों के साथ साथ आरोपी पक्ष से भी मुलाकात कर रहे राजनेता

Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Politicians meeting with the relatives of the daughter as well as the accused
हाथरस: अरोपी पक्ष के परिजनों से मिलते करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के गांव का माहौल धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। बिटिया के गांव में मंगलवार तक जहां बिटिया के परिजनों के आंसू पोंछने के लिए कई राजनेता आए थे। वहीं अब बुधवार को कुछ राजनेता आरोपियों के घर भी गए। कुछ राजनेताओं ने दोनों पक्षों से भी बातचीत की।
पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले इस कांड के बाद अब गांव की स्थिति थोड़ी बदलती जा रही है। गांव में तनाव भरी खामोशी है। काफी पुलिस और पीएसी वहां तैनात है। बिटिया के गांव मंगलवार तक जहां उसके परिजनों को सांत्वना देने वाले लोग पहुंच रहे थे। अब आरोपी पक्ष के यहां भी कुछ राजनेता पहुंचे और उनसे भी मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। बुधवार को खैर के विधायक अनूप वाल्मीकि गांव में गए और बिटिया के परिजनों को ढांढस बंधाकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कुछ वाम दलों के नेता भी वहां पहुंचे और बिटिया के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

कई अधिवक्ता भी बिटिया के घर पहुंचे और आरोपी पक्ष के यहां गए। पूरे मामले की जानकारी ली। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सूर्यवंशी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आरोपियों के घर पहुंचे और उनसे घटना को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष इस मामले में नहीं फंसेगा। समाज सुधारक पार्टी के नेता भी आरोपी पक्ष से मिले और उन्हें भी भरोसा दिलाया कि वह किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed