फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political agitation increased as soon as the notification of District Panchayat President election was issued

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Political agitation increased as soon as the notification of District Panchayat President election was issued
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एकाएक राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। चुनाव 15 जून से तीन जुलाई के बीच कराए जाएंगे। भाजपा की उम्मीदवार व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने इसे लेकर सदस्य निर्वाचित होने के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं अब रामवीर विरोधी खेमा भी तैयारी में जुट गया है और एक संयुक्त रणनीति तैयार कर रहा है।
पिछले माह मई में जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हो गए थे। तभी से सभी की टकटकी इस पर लगी थी कि आखिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना कब जारी होगी। इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार सीमा उपाध्याय मानी जा रही हैं। उनके पति रामवीर उपाध्याय ने बसपा से निलंबित विधायक हैं, लेकिन सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी। उसके बाद भाजपा भी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। सीमा के भाजपा में जाने से पहले ही रामवीर ने स्पष्ट रूप से घोषणा की थी कि सीमा किसी सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि अध्यक्ष के रूप में ही जिला पंचायत के बोर्ड में बैठेंगी। ऐसे में सीमा के भाजपा में शामिल होने से पहले ही जीत के लिए अपनी पूरी रचना तैयार करने में रामवीर खेमा जुट गया था। सीमा की राह भाजपा में जाने से काफी आसान होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर खेमे का यह दावा है कि बहुमत से कहीं ज्यादा सदस्य उसके संपर्क हैं और सीामा उपाध्याय की जीत निश्चित है। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद रामवीर विरोधी खेमा भी अपनी संयुक्त रणनीति तैयार कर रहा है। सीमा के सामने रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी और उनकी पत्नी दोनों ही जिला पंचायत सदस्य बने हैं। ऐसे में प्रदीप या उनकी पत्नी सीमा के सामने चुनाव में खड़े हो सकते हैं। हालांकि प्रदीप चौधरी का कहना था कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आपस में मंत्रणा करेंगे और तब संयुक्त रणनीति तय होगी। उसके बाद यदि पार्टी का आदेश मिला तो वह चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी हाईकमान ने सीमा उपाध्याय को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। वह यह चुनाव लड़ेंगी और इस पद पर पार्टी का कब्जा होगा।
-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
प्रदीप चौधरी या उनकी पत्नी पूरी दमदारी से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी। सपा इस चुनाव में उन्हें पूरा समर्थन करेगी।
-जसवंत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
मतदाता सूची तैयार कर शासन को भेजी
मुरसान/हाथरस। चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। इसके चलते सोमवार को जिले के सभी ब्लॉकों के बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों की मतदाता सूची तैयार की गई और उसे शासन को भेज दिया गया है। वहीं देर शाम अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के अधिकारी भी सक्रिय हो गए और शासन के अगले निर्देश का इंतजार कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed