फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Polio medicine safe and effective: CMO

हाथरस : पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार: सीएमओ

Sun, 18 Sep 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है। इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने शिशुओं को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

विज्ञापन
Hathras: Polio medicine safe and effective: CMO
हाथरस : सेवा पखवाड़े के तहत एक बच्ची को पोलियो ड्राप पिलाते भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व अ? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है। पल्स पोलियो का ड्रॉप जन्म के समय ही दिया जाता है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलाया जाता है। इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है। इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने शिशुओं को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 से 23 सितंबर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियो की दवा पिलाएंगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ राज नारायण सिंह, डॉ इंतखाब आलम, एसएमओ डॉ प्रीति रावत, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, वीसीसीएम दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed