फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Policeman nabbed woman with bad intentions, beaten up fiercely

हाथरस: पुलिसकर्मी ने महिला को बुरी नीयत से दबोचा, जमकर हुई पिटाई

Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Policeman nabbed woman with bad intentions, beaten up fiercely
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक पुलिसकर्मी ने एक महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। इस पर महिला के परिजनों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
मुरसान क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव का एक युवक, जो कि प्रयागराज में कांस्टेबल पद पर तैनात है। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद पुलिस अधिकारियों ने सभी छुट्टी गए पुलिसकर्मियों को अपने संबंधित थाने में आमद कराकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इस समय यह पुलिसकर्मी भी हॉस्पिटल पर रात को ड्यूटी करता है।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को क्षेत्र के एक गांव का एक पुलिसकर्मी उसके घर पर आ गया। उस समय महिला का पति अंदर घर में सो रहा था और सुसर घर से बाहर काम से गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अकेली महिला को देखकर उसे बुरी नीयत से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की आवाज सुनकर महिला का पति जाग गया और उसने पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। महिला के सुसर ने आरोप लगाया है कि पकड़े जाने पर पुलिसकर्मी महिला के पति व अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। वहां मोहल्ले के काफी लोग एकत्रित हो गए। इस पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई भी की। शिकायत पर महिला के सुसराल वालों से कोतवाली मुरसान पुलिस से कर दी। मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed