फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police will take the victim's family to high court amidst adequate security

हाथरस: पर्याप्त सुरक्षा के बीच पीड़़ित परिवार को हाईकोर्ट ले जाएगी पुलिस

Sat, 10 Oct 2020 07:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police will take the victim's family to high court amidst adequate security
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया की मौत के मामले में 12 अक्तूबर को बिटिया के परिजन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष प्रस्तुत होंगे। परिजन कड़ी सुरक्षा के बीच हाईकोर्ट जाएंगे। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बिटिया के मामले को स्वत: संज्ञान लिया था। अधिकारियों को 12 अक्तूबर को तलब किया गया है। वहां कुछ उच्चाधिकारियों के अलावा डीएम और एसपी को भी बुलाया गया था। बिटिया का परिवार भी बुलाया गया था। हाईकोर्ट का यह संदेश खुद प्रभारी जिला जज पीड़ित परिवार से मिलकर दे गए थे। पीड़ित परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस यहां से लेकर जाएगी और उसके बाद फिर घर पर छोड़कर आएगी।
विज्ञापन

प्रकरण के संबंध में लखनऊ हाईकोर्ट में 12 अक्तूबर को सुनवाई होनी है। पीड़ित के परिवार को सुरक्षित हाईकोर्ट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ इस परिवार को सुरक्षित वहां तक ले जाया जाएगा और फिर यहां तक वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस
पुलिस, प्रशासन जुटा रहा साक्ष्य एकत्रित करने में
हाथरस। यहां के पुलिस और प्रशासन को भी इस मामले में अपना पक्ष हाईकोर्ट में 12 अक्तूबर को प्रस्तुत करना है। ऐसे में अधिकारी पूरे दिन इसकी तैयारी में जुटे रहे। प्रशासन को अपनी ओर से वहां जवाब दाखिल करना है। डीएम और एसपी की वहां पेशी है। अपने पक्ष में प्रशासन साक्ष्य एकत्रित कर रहा है। प्रशासन उन साक्ष्यों को एकत्रित कर रहा है कि किस परिस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। प्रशासन शुरू से ही यह दावा कर रहा है कि शव का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति से किया गया है। इस मामले में अन्य तथ्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed