{"_id":"5f206c0b8ebc3e9fb0046b32","slug":"hathras-police-release-the-kiln-owner-in-custody-in-case-of-chauth-hathras-news-ali2398353150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए भट्ठा स्वामी को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए भट्ठा स्वामी को छोड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चौथ मांगने के आरोप में सोमवार की शाम को हिरासत में लिए गए भट्ठा स्वामी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। उनके खिलाफ एक भाजपा नेता के साथ मिलकर चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कोतवाली सदर इलाके की एक जमीन को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते एक भाजपा नेता व भट्ठा स्वामी व उनके साथियों के खिलाफ कोतवाली सदर में चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। भट्ठा स्वामी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने उससे पूछताछ की। काफी देर तक हुई पूछताछ में यह बात निकलकर आई कि पकड़े गए भट्ठा स्वामी तो केवल भाजपा नेता के साथ वहां गए थे।
उनका चौथ मांगे जाने या फिर धमकाने वाली बात से कोई लेना देना नहीं है। यह बात दोनों पक्षों ने आमने-सामने बैठकर की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जाने दिया। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के बाद बात स्पष्ट हो गई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही उस भट्ठा स्वामी को छोड़ दिया गया, जिसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था। इधर, इस मामले को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं।