फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police ravaged Satta King's house, arrested 22 people

हाथरस : पुलिस ने सट्टा किंग के घर दी दबिश, 22 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 10:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police ravaged Satta King's house, arrested 22 people
हाथरस : सट्टा कारोबार के आरोपियों से बरामद सामान। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के सट्टा किंग के घर दलबल के साथ दबिश दी। यहां से 22 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सट्टे का कारोबार करने वाला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शहर के सिद्धार्थ नगर स्थित सट्टा किंग के घर पर शनिवार देर रात को दबिश दी। यहां से पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उनके कब्जे से एक लाख, 64 हजार 70 रुपये, पांच कैलकुलेटर, आठ बाल पेन, दो तख्ती एवं एक स्टील कनस्तर बरामद किया गया है। थाना हाथरस गेट में इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इनको किया गया गिरफ्तार
हाथरस। रूपेश, कूकी उर्फ राजेश गुप्ता, छोटे उर्फ उमाशंकर, श्रवण कुमार निवासीगण नया नगला विष्णुपुरी, याकूब निवासी लुटसान सासनी, मनीष निवासी मोहल्ला कर्र, राहुल निवासी घोसी वाली गली किला गेट, छोटेलाल निवासी सिद्धार्थ नगर, सचिन गौतम निवासी गोशाला रोड, बबलू निवासी नूरपुर, प्रदीप कुमार निवासी गढ़ी धारू, रनधीर सिंह निवासी नागर थाना राया मथुरा, योगेंद्र निवासी सोखना, दिनेशचंद्र निवासी मामा हलवाई के पास किला गेट, सचिन निवासी लाल डिग्गी मेंडू गेट चौकी के पीछे, रवि, कुनाल कुमार, कोमल निवासीगण नगला अलगर्जी, मनीष कुमार निवासी ऊंटगाड़ी मोहल्ला, फैजान निवासी श्याम नगरिया चंदपा, आशू निवासी खंदारी गढी, मनवीर निवासी विक्रांत नगर ऊंटगाड़ी मोहल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
एसएचओ चतर सिंह राजौरा, एसआई संतोष कुमार, देवेंद्र, विपिन यादव, अरुण कुमार, डिप्टी सिंह, ओमप्रकाश की प्रमुख भूमिका रही। इनके अलावा टीम में एचसी संदीप राघव, सुदेश कुमार, शिवराज सिंह, सरोज, विनोद, श्यामसुंदर, रवींद्र सिंह, अमित कुमार, सौरभ, रिंकू, कौशल, जितेंद्र मलिक, निखिल चौधरी, कुलदीप यादव, अंजली तालान शामिल थे।

हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में सट्टा कारोबार के आरोपी।

हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में सट्टा कारोबार के आरोपी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed