फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police personnel beat widow woman and her son

हाथरस : पुलिस कर्मियों ने विधवा महिला व उसके पुत्र को पीटा

Tue, 04 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police personnel beat widow woman and her son
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों ने एक चौकीदार के साथ मिलकर गांव नगला कांच निवासी विधवा महिला और उसके पुत्र के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
घटना के संबंध में पीड़ित विधवा महिला और उसके पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह से शिकायत की। महिला ने कोतवाली पुलिस पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपने बेटे के साथ हाथरस जाकर इसकी शिकायत एसपी से की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को सीओ सिकंदराराऊ के पास जाने के निर्देश दिए हैं। अंगूरी देवी पत्नी कुंवरपाल सिंह ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि तीन मई की दोपहर को परिवार के ही महेंद्र सिंह से कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने इस मामले में फैसला भी करा दिया था।
विज्ञापन

फैसला होने के बाद उनके ही परिवार के चौकीदार और उसके पुत्रों ने छोटे पुत्र विजय सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी थी। बाद में चौकीदार ने सलेमपुर चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को बुलाकर उसके घर में घुसकर उसके बेटे विजय सिंह से मारपीट की। जब अंगूरी देवी अपने पुत्र को बचाने गई तो आरोपी सिपाहियों ने अंगूरी देवी के साथ भी मारपीट की। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि महिला की पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस कर्मियों पर मां-बेटे से मारपीट करने का आरोप है तो वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed