{"_id":"5e2893788ebc3e99f10050dd","slug":"hathras-police-paste-posters-of-treason-accused-hathras-news-ali224761147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: देशद्रोह के आरोपियों के पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: देशद्रोह के आरोपियों के पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर
विज्ञापन
हाथरस: देशद्रोह के आरोपियों के पोस्टर चस्पा करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
देशद्रोह के आरोपियों के पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर
शासन के निर्देश पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए आरोपियों के पोस्टर
सिकंदराराऊ के तीन और हाथरस के दो नामजदों को पुलिस देशद्रोह के आरोप में भेज चुकी है जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अमन, चैन के दुश्मनों के पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए। पोस्टर लगाकर लोगों को सचेत करते हुए, इनसे सावधान रहने के लिए कहा है। जिले के सभी थानों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ये पोस्टर लगाए गए हैं।
देशद्रोह के आरोपी अब्दुल हमीद और अज्जू को कोतवाली पुलिस जेल भेज चुकी है। सिकंदराराऊ के भी तीन लोगों को देशद्रोह के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा है। अब शासन के निर्देश पर इन पांचों आरोपियों के जिलेभर में पोस्टर लगाए गए हैं। इस पर साफ-साफ लिखा है कि ये अमन चैन के दुश्मन हैं। यह अमन चैन की फिजां बिगाडने वाले हैं। ऐसे लोगों से आमजन को सावधान रहने की बात कही गई है।
कोतवाली पुलिस ने अब्दुल हमीद और अज्जू के खिलाफ चार्जशीट भी लगा दी है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि अमन चैन के दुश्मनों के पोस्टर शहर में जगह-जगह लगवाए गए हैं, ताकि लोग ऐसे लोगों से सावधान रहें। इनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है।