Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras police not prove the allegations

Hathras: पांच साल पहले 500 ग्राम नशीले पदार्थ में पकड़ा, आरोपों को सिद्ध नहीं कर पाई पुलिस, आरोपी दोषमुक्त

Sat, 07 Feb 2026 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

पुलिस कानूनी दांव-पेच में उलझ गई। जो विधिक प्रक्रिया अपनाई जानी थी, वह नहीं अपनाई गई, जिससे पूरा घटनाक्रम ही कठघरे में खड़ा हो गया। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पुलिस अपने कथन को ही कोर्ट में साबित नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Hathras police not prove the allegations
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस न्यायालय में पुलिस अपने ही दावे को साबित नहीं कर पाई। गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन व कोई साक्षी प्रस्तुत न कर पाने के कारण पांच साल पुराने मामले में एडीजे कोर्ट ने आरोपी का दोषमुक्त कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पुलिस अपने कथन को ही कोर्ट में साबित नहीं कर सकी।

विज्ञापन


गांव सोखना निवासी याकूब को हाथरस गेट पुलिस ने 17 नवंबर 2020 को सोखना-सीर रोड से गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि उसके पास से 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिसे वह एक पॉलिथीन में बेचने के लिए नगला अलगर्जी ले जा रहा था। इस मामले में याकूब को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया था। मामला एडीजे कोर्ट तृतीय में ट्रायल पर था। यहां याकूब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसने अपने बयान में कहा कि उससे पुलिस ने 14 वाणिज्य गैस सिलिंडर लिए थे, जिसके 25 हजार रुपये उसने मांग लिए थे। बस इसी कारण उसे फंसा दिया गया। हालांकि इस संबंध में वह कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी पेंच में उलझ गई पुलिस
इस पूरे प्रकरण में पुलिस कानूनी दांव-पेच में उलझ गई। जो विधिक प्रक्रिया अपनाई जानी थी, वह नहीं अपनाई गई, जिससे पूरा घटनाक्रम ही कठघरे में खड़ा हो गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मुकदमे में केवल वादी, फर्द लेखक व विवेचक ही गवाह हैं। किसी भी जन साधारण को गवाह नहीं बनाया गया है, जबकि गिरफ्तारी सार्वजनिक स्थल से हुई। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट में नियत प्रावधानों का भी पालन नहीं किया गया। यही नहीं पुलिस घटना वाले दिन का जीडी रवानगी का पत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे यह भी सिद्ध नहीं हो सका कि पुलिस पार्टी गश्त के लिए निकली भी थी। कोर्ट ने इन दलीलों पर विचार किया और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पर संदेह जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed