फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police is now investigating after the Health Department has filed a case

हाथरस: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस अब कर रही विवेचना

Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police is now investigating after the Health Department has filed a case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय सीकनापान गली निवासी कोरोना संक्रमित रहे लकड़ी कारोबारी और उनके बेटे के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने तो मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में अब पुलिस ने विवेचना
शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमित रहे कैंसर पीड़ित व्यापारी तो जेएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर फिर से अग्रवाल सेवा सदन में क्वारंटीन हैं, जबकि रिपोर्ट में नामजद उनका बेटा अब कोरोना पॉजिटिव हो गया है और वह मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोतवाली सदर क्षेत्र के सीकनापान गली में कोरोना पॉजिटिव मिले एक लकड़ी व्यापारी व उसके बेटे पर संक्रमण की जानकारी छुपाने का आरोप है। इस मामले में एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल द्वारा कोतवाली सदर में विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार की शाम को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें कैंसर पीड़ित व्यापारी और उनके बेटे को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि व्यापारी और उनके बेटे को अपने संक्रमण की जानकारी थी, लेकिन विभाग से यह तथ्य छिपाया। यह मुकदमा शहर में भी खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कोतवाली सदर प्रभारी एके सिंह ने इस मामले की विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed