{"_id":"5f591df38ebc3e54e4402ac5","slug":"hathras-police-in-search-and-identification-of-protesters-hathras-news-ali243391752","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रदर्शनकारियों की पहचान और तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रदर्शनकारियों की पहचान और तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब चौराहे पर मंगलवार को जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों की पुलिस पहचान करने के साथ इन्हें तलाश करने में भी जुटी है। इस मामले में पुलिस ने दस नामजदों सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जाम लगाने वालों पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप है।
उल्लेखनीय है सिकंदराराऊ क्षेत्र के बाबस गांव में हुई युवक की हत्या के मामले को लेकर सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तालाब चौराहा पर जाम लगा दिया था, जबकि कोविड-19 के नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। यातायात को भी बाधित किया गया।
इन सब बातों को लेकर कोतवाली सदर पुलिस ने पंडित पंकज धवरैया, सोनू भारद्वाज, रिंकू पहलवान, बिजुआ पंडित, कृष्णा प्रधान, अंकुर पंडित, विकास चतुर्वेदी, प्रवीण पचौरी, सनी पाठक व संतोष शर्मा सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 188, 34, 269, 270, 342 में मुकदमा दर्ज किया है।