फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police gave notice to five people, did home quarantine

हाथरस: पांच लोगों को पुलिस ने दिए नोटिस, किया होम क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police gave notice to five people, did home quarantine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ के सराफा कारोबारी शेखर सराफ की कोरोना से मौत नगर के भी कई लोगों की परेशानी का सबब बन गई। तेरहवी भोज से आए पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने नोटिस देकर घर में क्वारंटीन कर दिया है। प्रकरण को लेकर पूरे दिन नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
बता दें कि शेखर सराफ के यहां उनकी मौत से पूर्व तेरहवी भोज हुआ था। उसमें नगर के मोहल्ला बारहसैनी से कुछ लोग गए थे। तेरहवी के बाद पड़ौसा देने की रिवाज है। बारहसैनी निवासी ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, शिवकुमार, चिंटू, गौरव तथा पुरदिलनगर निवासी चंद्रकांत कुशवाहा, गोपाल को पड़ौसा दिया।
विज्ञापन

इनके नाम उजागर होते ही कोतवाली पुलिस ने सबको नोटिस देकर होम क्वारंटीन कर दिया। कोतवाल प्रवेश राणा के अनुसार नगर के कई और जगहों पर पड़ौसे बंटे हैं। उनके नाम संज्ञान में आते ही उन्हें भी नोटिस भेजकर क्वारंटीन कर दिया जाएगा। वहीं, इस मामले को लेकर पूरे दिन नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि मोहल्ला बाहसैनी को रेड जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed