फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police found 10-year-old child in 24 hours

हाथरस : पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला 10 वर्षीय बच्चा

Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police found 10-year-old child in 24 hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा घर से बिना बताए लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे को मात्र 24 घंटे के अंदर खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कस्बे के आशा नगर निवासी अबरार उर्फ टेटी पुत्र बंदी खां ने सूचना दी कि उनका पुत्र साहिब हुसैन उर्फ मुन्ना उम्र 10 वर्ष घर से सासनी के बस स्टैंड जाने की कहकर गया था। वह अभी तक वापस नहीं आया है। सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला है। थाना सासनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

सासनी पुलिस की टीमों ने बच्चे की तलाश के लिए उसका फोटो लेकर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई। बच्चे का फोटो विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप में प्रसारित किया गया। सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से भी बच्चे की खोजबीन की गई। मात्र 24 घंटे के अंदर बच्चे को खोजकर सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने परिजनों को थाने बुलाकर गुमशुदा साहिब हुसैन उर्फ मुन्ना को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्चे को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed