{"_id":"63406eef58615110a60eb907","slug":"hathras-police-encounter-with-cow-smugglers-two-miscreants-injured-hathras-news-ali302132316","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस की गो तस्करों से हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस की गो तस्करों से हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस कोतवाली सादाबाद, चंदपा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सादाबाद क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का खुलासा किया है। तीसरे शातिर यामीन पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला कस्यावान थाना कोतवाली नगर खुर्जा जनपद बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गोकशी कर गाड़ी में मांस लादकर ले जा रहे थे बदमाशशुक्रवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो व तीन अक्तूबर की रात को थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर त्यागी कोल्ड स्टोर के पीछे गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गोमांस को अपनी कार में लादकर जलेसर की तरफ से सादाबाद रोड पर आ रहे हैं। इस पर थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
हाथरस : गो तस्करों से मुठेभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक देवेश कु
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सादाबाद, चंदपा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सादाबाद क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मारुति कार, कार में रखा चार क्विंटल गोमांस, अवैध असलहा और कारतूस के अलावा गोकशी में प्रयुक्त गड़ासे व चाकू आदि बरामद किए गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
अभियुक्त यामीन ने पूछताछ में बताया कि दो और तीन अक्तूबर को थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में त्यागी स्टोर के पीछे की गई गोकशी को उसने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। यहां से बरामद गोमांस के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोग जलेसर से गोकशी कर इस मांस को दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस टीम को इस कार्य के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने 30 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि दो अक्तूबर की रात में थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर के त्यागी कोल्ड स्टोर के पीछे गोवंश के अवशेष मिले थे। इसे लेकर सह संयोजक हिंदू जागरण मंच सादाबाद पवन जिंदल की तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद रुचि गुप्ता के नेतृत्व में टीमों का गठन कर घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को थाना सादाबाद, थाना चंदपा पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस व बदमाशों की नगला भुस के निकट मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक शातिर आरिफ पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला कस्यावान थाना कोतवाली नगर खुर्जा बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गया। एक अन्य अलीम उर्फ काले पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला मुर्तजा नई बस्ती थाना कोतवाली नगर खुर्जा बुलंदशहर के सिर में चोट लगने से घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीसरे शातिर यामीन पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला कस्यावान थाना कोतवाली नगर खुर्जा जनपद बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गोकशी कर गाड़ी में मांस लादकर ले जा रहे थे बदमाश
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो व तीन अक्तूबर की रात को थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर त्यागी कोल्ड स्टोर के पीछे गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गोमांस को अपनी कार में लादकर जलेसर की तरफ से सादाबाद रोड पर आ रहे हैं। इस पर थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने गाड़ी का पीछा किया। उसके बाद तेजी से भागती हुई गाड़ी को थाना चंदपा के सामने प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा गिरीशचंद्र गौतम ने मय पुलिस हमराह पुलिस के साथ बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी तो बदमाशों की गाड़ी में से थाना चंदपा की गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। बैरियर को टक्कर मारकर हाथरस की ओर तेजी से भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा अपनी टीम के साथ उस गाड़ी का पीछा करने लगे। थाना सादाबाद पुलिस पहले से ही इनका पीछा कर रही थी। बदमाशों द्वारा पीछा करने वाली गाड़ियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जाने लगी। थाना सादाबाद पुलिस, थाना चंदपा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गाड़ी को नगला भुस के पास रोकने का प्रयास किया गया। तब भी गाड़ी को न रोकते हुए अभियुक्तों द्वारा लगातार फायर किए जाते रहे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ बदमाशों की गाड़ी को रोकने के उद्देश्य से गाड़ी के टायर को निशाना बनाते हुए फायर किया गया। बदमाशों की गाड़ी सडक की बाईं पटरी पर आगे जाकर रुक गई और गाड़ी से फायरिंग बंद हो गई। पुलिस टीम ने बदमाशों की गाड़ी को सावधानीपूर्वक चारों तरफ से घेरकर समय करीब सवा चार बजे सुबह नगला भुस चौराहे से बाईपास के बीच बदमाशों को पकड़ लिया। अभियुक्त आरिफ और अलीम उर्फ काले घायल हो गए। इनको तत्काल उपचार जिला अस्पताल भिजवाया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह थाना सादाबाद मय टीम थाना सादाबाद।
- प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम थाना चंदपा मय टीम थाना चन्दपा।
- एसआई धीरज कुमार प्रभारी एसओजी टीम मय एसओजी/सर्विलांस टीम।
-----
वर्जन-
कुछ दिनों से गोकशी करने वाले की शिकायत एसपी को मिल रही थीं। नवरात्र के दौरान भी कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इसे लेकर स्पेशल टीम बनाई गई। सघन निगरानी में चेकिंग के दौरान गोकशी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य खुर्जा और अलीगढ़ से पकड़े गए। इस इलाके में ही गोकशी करने वालों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गोकशी करने वाला एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। उसका साथी भी घायल हुआ है। इन लोगों के द्वारा पहले भी इस प्रकार के अवैध धंधे किए गए। यह मांस दिल्ली ले जाते थे। हाथरस पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने काम किया है। इसके लिए एसपी व उनकी टीम को बधाई देता हूं, इससे पुलिस का मनोबल बढ़ा है। गोकशी करने वाले लोगों का इस कार्रवाई से मनोबल गिरेगा। मांस आदि बरामद किया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच कराई जा रही है।
-दीपक कुमार, डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र