फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested the miscreant with bike, pistol, intoxicating powder

हाथरस: पुलिस ने बदमाश को बाइक, तमंचे, नशीले पाउडर सहित किया गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested the miscreant with bike, pistol, intoxicating powder
हाथरस: पुलिस कार्यालय पर इनामी अभियुक्त के बारे में खुलासा करते एएसपी व पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक इनामी बदमाश को बाइक, तमंचे और नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। वह एटा, मथुरा और अलीगढ़ में डकैती के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
एसपी ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक चतर सिंह राजौरा को शुक्रवार की रात्रि साढ़े आठ बजे यह सूचना मिली कि इगलास रोड पर गांव बिछिया के निकट एक शातिर बदमाश आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वह बाइक पर सवार था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसने अपना नाम कृष्णगोपाल उर्फ टिल्लू जाट पुत्र रामसनेही उर्फ काका निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास बताया। उसके पास से अपाचे बाइक के अलावा, तमंचा और नशीला पाउडर भी मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टिल्लू एक शातिर अपराधी है। उस पर हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, एटा और बुलंदशहर जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी कोतवाली देहात एटा, अलीगढ़ में टप्पल और मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की डकैती के मामलों में पुलिस को तलाश थी। एटा पुलिस ने उस पर वर्ष 2019 में इनाम भी घोषित किया है। उसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट के अलावा एसआई विपिन यादव, एसआई ओमप्रकाश व अन्य पुलिसकमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed