{"_id":"610ecff98ebc3e7caa36038c","slug":"hathras-police-arrested-the-accused-of-wife-s-murder-hathras-news-ali2701476148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला भाऊ में चाल-चलन पर शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान क्षेत्र के गांव नगला भाऊ का रहने वाला देशराज पुत्र हरपाल करीब चार माह पहले 24 वर्षीय अंशु नामक एक युवती निवासी बिहार को अपने साथ लेकर आया था और अंशु उसके साथ में पत्नी के रूप में रहने लगी। बताया जाता है कि पति को अंशु के चाल-चलन पर शक था।
इस शक में देशराज ने 29 जुलाई को उसकी हत्या कर गांव के बाहर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसका मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को मुरसान पुलिस ने देशराज पुत्र हरपाल निवासी नगला भाऊ मुरसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि देशराज को पत्नी की हत्या कर उसके शव को जलाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद