फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested the accused for killing the teacher

हाथरस: शिक्षक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested the accused for killing the teacher
हाथरस: शिक्षक की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड घास मंडी के पास शिक्षक की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक सभासद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि 17/18 नवंबर की रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड पुलिस चौकी के निकट आलीशान होटल एंड रेस्टोरेंट के बाहर शिक्षक प्रेम सिंह (40 वर्ष) पुत्र नन्नूमल निवासी मोहल्ला नाई का नगला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई, इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दर्ज कर लिया, लेकिन बाद में विवेचना के दौरान आठ लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश प्रेमी, महेश, अतुल, विनोद प्रेमी पुत्रगण बिलाराम, आदित्य पुत्र महेश, रिंकू व दीपक पुत्रगण दिनेश और आकाश पुत्र चंद्रपाल निवासीगण घास मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विनोद प्रेमी नगर पालिका में सभासद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिनेश प्रेमी पुत्र बिलाराम निवासी घासमंडी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब पुलिस ने अतुल प्रेमी पुत्र बिलाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर क्राइम डीके वर्मा ने बताया कि शिक्षक की हत्या के मामले में एक और आरोपी अतुल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed