{"_id":"60f9bb2c8ebc3e6d144dcb8d","slug":"hathras-police-arrested-husband-and-mother-in-law-accused-of-killing-married-woman-hathras-news-ali2687750160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता की हत्या के आरोपी पति व सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता की हत्या के आरोपी पति व सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद रोड स्थित गांव लुहेटा के निकट में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव सड़क किनारे पुलिस को पड़ा मिला था। उसकी कुछ घंटे बाद ही शिनाख्त हो गई थी। इसकी शिनाख्त अंजू पत्नी हाकिम निवासी नगला गोपी थाना मुरसान के रूप में हुई थी।
महिला की शिनाख्त के बाद उसके मायके के लोगों ने सास, ससुर और पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज करा दिया है। मुरसान पुलिस ने महिला के पति हाकिम व उसकी सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद