फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested for marrying a minor

हाथरस: नाबालिग को बहलाकर शादी रचाने वाला पुलिस ने धरा

Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested for marrying a minor
हाथरस: नाबालिग के साथ झांसा देकर शादी रचाने वाला युवक पुलिस हिरासत में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को बहलाकर उसके साथ शादी कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के जनपद भरतपुर के कस्बा बयाना से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी राजस्थान के जनपद भरतपुर के बयाना निवासी युवक के चक्कर में फोन पर बात करते-करते फंस गई, जिसके बाद वह घर राजस्थान पहुंच गई। यहां पर फोन पर बात करने वाला युवक नहीं आया तो दूसरे युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और फिर उससे शादी कर ली।
विज्ञापन

काफी दिनों की तलाश के बाद परिजनों को किशोरी के बयाना में होने की जानकारी मिली तो फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने किशोरी के परिजनों को धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और फिर बयाना निवासी कुंवर सिंह पुत्र अमर सिंह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से किशोरी भी पुलिस ने बरामद की। एचएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाने हैं। आगे की कार्रवाई किशोरी के बयानों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed