फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested and sent a dozen people to jail in the fight and stone pelting

हाथरस : मारपीट व पथराव में पुलिस ने दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested and sent a dozen people to jail in the fight and stone pelting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के बड़े बाजार चौराहे पर चुनावी रंजिश में क्षेत्र के गांव नगला गोपी के प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई मारपीट व पथराव मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि पंचायत चुनाव के मतदान के दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव नगला गोपी में एक ही परिवार के प्रधान प्रत्याशी चंद्रभान उर्फ बॉबी व धर्मवीर सिंह के समर्थकों में झगड़ा हो गया था। जिसके चलते शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग कस्बा मुरसान में आमने सामने आ गए। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट पथराव हो गया था।
मारपीट व पथराव में दोनों पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया था। शनिवार को मुरसान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जान से मारने की नीयत व बलवा सहित अन्य कई धाराओं में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए एक पक्ष के लोगों में विनोद पुत्र चंद्रपाल, संजू पुत्र राजू, अमन पुत्र जयवीर, कन्हैया पुत्र बनी सिंह, अजीत पुत्र उदय सिंह, शैलेंद्र पुत्र जयवीर सिंह, हरेंद्र पुत्र महावीर, धर्मेंद्र पुत्र त्रिलोकी व दूसरे पक्ष के विजयपाल पुत्र हरी सिंह, जितेंद्र पुत्र नानक चंद, राहुल पुत्र कृष्ण कुमार, रामपाल पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला गोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed