{"_id":"5e1cbad48ebc3e87e86b3341","slug":"hathras-police-arrested-accused-of-treason-hathras-news-ali223914991","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: देशद्रोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: देशद्रोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: देश विरोधी नारे लगाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : HATHRAS
देशद्रोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
जुमे की नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने का है आरोप
हाथरस। जुमे की नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश विरोधी नारे लगाने और जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी और एएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
27 दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के वक्त सीएए के समर्थन में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी मधुगढ़ी में पंपलेट आदि बांट रहे थे। इस बीच उनकी तीखी नोक-झोंक मधुगढ़ी मस्जिद के बाहर कुछ लोगों से हो गई थी। इस मामले में हाजी रिजवान कुरैशी ने अब्दुल हमीद पुत्र ईदू खां निवासी मधुगढ़ी के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने और उसे धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह देश विरोधी नारे लगाए रहे थे और यह कह रहे थे कि वह यह कानून नहीं मानेंगे और दंगा भड़काएंगे।
हाजी रिजवान का आरोप यह भी था कि इन लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से घेर लिया था। कोतवाली सदर में अब्दुल हमीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सोमवार की सुबह आरोपी अब्दुल हमीद पुत्र ईदू खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल प्रवेश राणा, एसआई राजेश कुमार यादव व अफसर खां शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।