{"_id":"5fcfc1558ebc3ecf6b04ab4e","slug":"hathras-police-arrested-a-wanted-in-the-murder-case-hathras-news-ali250644085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस ने हत्या के मामले में एक वांछित को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस ने हत्या के मामले में एक वांछित को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला भोजा में करीब एक साल पहले हुए एक हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई थी। इस युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया था। पुलिस इस मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला भोजा निवासी प्रताप सिंह पुत्र दीपकिशोर की करीब एक साल पहले हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि यह हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के कथित प्रेमी धर्मेंद्र ने की थी। पत्नी ने पति की हत्या कर शव को लटका दिया था, जिससे लोग उसे आत्महत्या समझें। पत्नी ने पुलिस को भी आत्महत्या की ही सूचना दी थी। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि मृतक की पत्नी गायत्री देवी के प्रेम संबंध उसके पड़ोसी धर्मेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी नया पुरवा लालगंज से थे। वह पिछले कई साल से चोरी छुपे प्रेम संबंध बनाए हुए थे।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी गायत्री ने सारा मामला उगल दिया और बताया कि उसने अपने प्रेमी धर्मेंद्र के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है, क्योंकि वह प्रेम संबंधों में आड़े आ रहा था। पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल दिया था। उसका प्रेमी फरार चल रहा था। पुलिस ने अब धर्मेंद्र को रोडवेज वर्कशॉप के सामने से गिरफ्तार कर लिया है।