फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police and doctors team will investigate the death of the young man

हाथरस : पुलिस व चिकित्सकों की टीम करेगी युवक की मौत की जांच

Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police and doctors team will investigate the death of the young man
एसडीएम को शिकायती पत्र देते मृतक के परिजन। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से हुई युवक की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मृतक की मां सुधा वर्मा व पत्नी सुरेंद्र वर्मा ने एसडीएम विजय शर्मा से की है। परिजन की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
कस्बा के मोहल्ला पथवारी निवासी सुधा वर्मा ने एसडीएम से शिकायत कर कहा है कि उनका बड़ा बेटा विजेंद्र कुमार वर्मा उर्फ वासु वर्मा (28) सब्जी मंडी में आढ़त पर मुनीम का कार्य करता था। 19 अगस्त को जैसे ही वह दुकान से घर आया उसकी तबियत थोड़ी खराब हो गई।
विज्ञापन

वह विद्यापीठ इंटर कालेज के सामने स्थित रेनू चिकित्सालय के पास पहुंचा जहां मौजूद झोलाछाप चिकित्सक ने उसे दो इंजेक्शन लगाए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां से अलीगढ़ ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की चार माह की गर्भवती पत्नी के अलावा छोटे भाई-बहन एवं वृद्ध मां को रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने एसडीएम से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed