{"_id":"607c6d2e8ebc3ec0da564005","slug":"hathras-police-administration-ready-in-corona-curfew-hathras-news-ali2613855121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद
विज्ञापन
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर के बाजारों का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। एसपी ने पैदल शहर का भ्रमण किया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने भी व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान भी किए।
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था।
इसी के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने शहर के कई बाजारों में पैदल भ्रमण किया। एसपी को ड्यूटी पाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करते हुए मिले। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग बिना वजह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर घूम रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अकारण किसी को परेशान भी न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पाया जाए उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उनके साथ सीओ सिटी रुचि गुप्ता, पीआरओ सुरेंद्र पाल सिंह, कोतवाली निरीक्षक सदर अरविंद कुमार राठी प्रभारी, हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद भी मौजूद थे।