फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police actively searching for those who burnt the dead bodies

हाथरस : शव जलाने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस

Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police actively searching for those who burnt the dead bodies
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घूंचा में पत्नी से विवाद के बाद सेवानिवृत्त फौजी द्वारा गोली मारकर बेटे की हत्या करने के मामले में आरोपी की पत्नी और मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में मृतक के पिता व अन्य कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस शव जलाने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सेवानिवृत्त फौजी गोविंद सिंह का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद हुआ था। बेटे विशाल ने माता-पिता के बीच विवाद को खत्म करने का प्रयास किया था तो गुस्साए पिता ने रायफल से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद विशाल के शव को भी परिजनों ने गांव वालों की मदद से गांव से दूर जला दिया। पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस शव दहन स्थल पर पहुंची। शव के अवशेष पुलिस ने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। पुलिस शव जलाने वालों की लगातार तलाश कर रही है। इस संबंध में ग्रामीण और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान को भी बुलाया था। प्रधान से भी घटना के संबंध में काफी देर तक पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और शव जलाने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed