फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: PM's wife Jashoda Ben offered prayers at the temple in the city

हाथरस: पीएम की पत्नी जसोदा बेन ने शहर में की मंदिर में पूजा अर्चना

Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: PM's wife Jashoda Ben offered prayers at the temple in the city
हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से बाहर आतीं पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन। - फोटो : HATHRAS
मंदिर में की पूजा, एक परिवार के साथ बिताया समय
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन फिर आईं हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन गुरुवार की रात्रि में यहां आई। उन्होंने सुबह एक मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में चली गई। वहां करीब दो घंटे रुकने के बाद मथुरा रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
मुरसान क्षेत्र के गांव मुगरिया निवासी पुलिस के एसआई लवकुुश चौधरी का शादी समारोह बिचपुरी जट्टारी में गुरुवार को था। इसमें शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन आई थीं। गुरुवार की रात्रि में वहां से वह हाथरस आईं और शहर के एक गेस्ट हाउस में रुकी। सुबह उन्होंने शहर के कैलाश महादेव मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर पूजा-अर्चना की। वह कुछ लोगों से मिलीं।
विज्ञापन

उन्हें यहां बृज मोहन कौशिक निवासी खुटीपुरी मुरसान लेकर आए थे। जशोदा बेन ने तो मीडिया से मिलने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके निजी सचिव ने ओम प्रकाश ने बताया कि जशोदा बेन हरिद्वार सहित कई धार्मिक स्थलों पर भ्रमण करती हुई आई हैं। कई धर्म गुरुओं का आशीर्वाद लिया है। राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जशोदा बेन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। उसके बाद जशोदा बेन खुटीपुरी गई। वहां उन्होंने बृजमोहन कौशिक के घर पर करीब दो घंटे बिताए। पहले भी वह कौशिक के घर पर आ चुकी हैं। गांव में उनका जोशीला स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed