{"_id":"60198b5e8ebc3e3ace552e6c","slug":"hathras-pledged-to-conserve-water-and-environment-for-villagers-and-children-sadabad-news-ali2552592134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्रामीणों और बच्चों को दिलाया जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्रामीणों और बच्चों को दिलाया जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
हाथरस : गांव गीगला में ग्रामीणों के साथ विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाते वन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
वन विभाग की ओर से गांव गीगला में विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया गया। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी एसके उपाध्याय ने कहा कि बढ़ते हुए शहरीकरण के चलते जल स्रोत और पर्यावरण दूषित हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागरूकता और सहभागिता बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे जा रहा है। इसे रोकने के लिए तालाब, झील और जलभराव वाले स्थलों को संरक्षित करना ही होगा। पेड़ों के कटान को रोककर पौधरोपण को बढ़ावा देना होगा। इस मौके पर वन दरोगा अखिलेश कुमार, आत्म प्रकाश, रविंद्र सिंह, ओमप्रकाश सारस्वत, पप्पू चौधरी, अकबर खां आदि मौजूद थे।