फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pledged not to smoke and not to let others

हाथरस : धूम्रपान न करने और दूसरों को भी न करने देने की ली शपथ

Thu, 11 Mar 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pledged not to smoke and not to let others
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ दफ्तर के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई।
सीएमओ ने कहा कि इस दिन दुनियाभर में लोगों को सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि सिगरेट पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह न केवल कैंसर दे सकता है, बल्कि शरीर को कई तरह की परेशानी पहुंचा सकता है। सीएमओ ने कहा कि धूम्रपान मानव के शरीर के हर एक अंग पर बुरा असर डालता है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति सिगरेट पीता है, उसके साथ रहने वाले लोग जो उस धुएं की चपेट में आते हैं, वह भी धुएं के कारण बीमारियों का शिकार हो जाते है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने कहा कि सिगरेट पीने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इस दिन का उद्देश्य यही है कि हर कोई यह समझे की धूम्रपान, तंबाकू या नशे से जुड़ा कोई भी पदार्थ सेहत और जीवन दोनों के लिए हानिकारक होता है। सीढ़ियों से कुछ बार नीचे-ऊपर जाने या टहलने से धूम्रपान की तलब को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि इस लत को छोड़ने के लिए लोग (011-22901701) टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, डीपीएम बलवीर कुमार वर्मा, चतुर सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed