{"_id":"60bbcc148ebc3ed71c0424ed","slug":"hathras-plant-more-and-more-plants-for-the-purity-of-environment-hathras-news-ali2648048172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पर्यावरण की शुद्धता के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पर्यावरण की शुद्धता के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे
विज्ञापन
हाथरस : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएच बाईपास पर पौधरोपण करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाथरस बाईपास पर जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने पर्यावरण की शुद्धता के लिए जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। डीएम ने पॉलीथिन प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सभी से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि प्रदूषण हमारे जीवन एवं प्राकृतिक मौसम पर प्रभाव डालता है। प्रदूषण रोकने के लिए हम सबको यह शपथ लेनी है कि प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने जनपद वासियों से अपने आसपास सफाई रखने एवं पौधे लगाने की अपील की। प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम एवं प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जूट के बैग का प्रयोग करने की सलाह दी।
प्रदूषण से मुक्त करने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक का पौधा रोपा। डीएम ने कहा कि हम सब लोगों को वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए। वनों एवं वृक्षों से वायु मंडल शुद्ध होता है और अनेक प्राकृतिक लाभ होते हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके उपजिलाधिकारी सदर अंजली गंगवार ने पीपल, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी ने गुल मोहर, क्षेत्रीय वनाधिकारी हाथरस एसआर ओझा ने पाखड़, क्षेत्रीय वनाधिकारी सादाबाद ने गुलमोहर, अपर जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार ने पिलखुन, ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बरगद का पौधा रोपा।