{"_id":"5ebd7e208ebc3e904914adc0","slug":"hathras-person-returned-from-surat-turned-positive-in-hathras-hathras-news-ali233671749","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत से लौटा व्यक्ति हाथरस में निकला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत से लौटा व्यक्ति हाथरस में निकला पॉजिटिव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सूरत से रोडवेज बस से लौटा व्यक्ति बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। हालांकि इसे आरपीएम कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। उपचार के लिए संक्रमित मरीज को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। जिले में कोरोना के 20 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पांच स्वस्थ हो चुके हैं और 15 केस सक्रिय हैं।
11 मई को रोडवेज बस से गुजरात से कामगारों को लाया गया था। इनमें से कुछ लोगों की रेंडमली सैंपल लेकर जांच कराई। सभी को आरपीएम कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार को शाम को 9 सैंपल रिपोर्ट आई हैं। इसमें एक पॉजिटिव की पुष्टि हुई। मरीज सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। यह हीरे का कारीगर है।
बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह सूरत से आया है और पहले से ही क्वारंटीन सेंटर में था।
प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम