{"_id":"61d9d20fc9b1da56050bf8c1","slug":"hathras-permanent-surveillance-teams-will-be-stationed-at-12-borders-of-the-district-hathras-news-ali282653284","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले की 12 सीमाओं पर तैनात रहेंगी स्थायी निगरानी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले की 12 सीमाओं पर तैनात रहेंगी स्थायी निगरानी टीमें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव में होने वाले खर्च की निगरानी के लिए चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में कई टीमें बनाई गई हैं। प्रशासन की ओर से उड़न दस्ते भी तैयार किए गए हैं, जो कि चुनावी खर्च की सूचना पर वाहनों की चेकिंग करेंगे। वहीं स्थायी निगरानी समितियां भी तैनात रहेंगी। यह स्थायी निगरानी समितियां जिले की 12 सीमाओं पर तैनात रहेंगी।
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कई टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात उड़न दस्ता निर्वाचन की घोषणा के साथ मतदान की समाप्त होने तक काम करता रहेगा। उड़न दस्ता आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों और संबंधित शिकायतों के सभी मामलों पर कार्रवाई करेगा।
असामाजिक तत्वों, हथियार, डराने-धमकाने, मतदाताओं को रिश्वत देने के प्रयोजन संबंधी शिकायतों पर भी कार्रवाई करेगा। आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद होने वाली राजनीतिक दलों की बैठकों और रैलियों की वीडियोग्राफी कराएगा और निगरानी रखेगा। किसी भी शिकायत पर तुरंत ही उड़न दस्ता मौके पर पहुंचेगा। किसी भी अपराध की आशंका में उड़न दस्तों के प्रभारी पुलिस अधिकारी नकदी व अन्य सामान का जब्त करेगा। संवाद