{"_id":"5fd3bab78ebc3e3eb7608a0e","slug":"hathras-people-were-disturbed-all-day-after-jam-at-pond-intersection-hathras-news-ali250891899","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तालाब चौराहे पर जाम से फिर लोग पूरे दिन रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तालाब चौराहे पर जाम से फिर लोग पूरे दिन रहे परेशान
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का होता काम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते चौराहे के चारों ओर की सड़क जर्जर हो गई है। लोगों को इस चौराहे पर जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जाम से लोग काफी परेशान रहे।
उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहे पर रेलवे व सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक ओवरब्रिज की परिधि में सेतु निगम ने लिंक रोड का निर्माण नहीं किया है। इस कारण रास्ता जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इन दिनों वहां गार्डर को जोड़ने का काम चल रहा है।
इस कारण वह जगह नहीं है। सुबह से शाम तक लोगों को जाम झेलना पड़ रहा है। अब शहरवासी इस ओवरब्रिज के निर्माण को पूरा होने इंतजार कर रहे हैं, ताकि यातायात की राह आसान हो सके। हालांकि रेलवे के अधिकारी ओवरब्रिज निर्माण को जल्द पूरा करने की बात कह रहे हैं।