Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People upset due to waterlogging, roads are also in bad shape

हाथरस : जलभराव से लोग परेशान, सड़कें भी हैं बदहाल

Tue, 13 Dec 2022 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People upset due to waterlogging, roads are also in bad shape
हाथरस : भगवंतपुर के चारागाह में जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में शामिल भगवंतपुर में अधिकांश मार्ग कच्चे हैं। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण जलभराव है। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। हैंडपंप भी खराब है। सीवेज, ड्रेनेज सिस्टम की आज तक किसी ने सुध नहीं ली है।
तीन साल पहले भगवंतपुर को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया। इसके बाद भी यहां समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। यहां अधिकांश मार्ग है। गंदे पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण पानी सड़कों पर भरा रहता है।
विज्ञापन

बिजली की लाइन भी जर्जर हालत में है। इस कारण आए दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई हैंडपंप खराब है। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। इसके अलावा सीवेज ड्रेनेज सिस्टम बदहाल हालत में है। इस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। मार्ग कच्चे हैं। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण जगह जगह बिन बरसात के जलभराव हो जाता है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - श्यामसुंदर ।
- बिजली की लाइन जगह जगह जर्जर हालत में है। इस कारण जरा सा लोड पड़ने के साथ फॉल्ट हो जाता है। इस कारण बिना बिजली के खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - हिमांशु कौशिक
- पहले ग्राम प्रधान से कहकर काम करा लेते थे। जब से गांव पालिका में शामिल हुआ है कोई विकास नहीं है। न ही कोई सुनने वाला है। गांव में समस्याओं का अंबार है। इस कारण जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। -लोकेंद्र राणा।

- गांव में तीन साल से विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। सीवेज ड्रनेज सिस्टम बदहाल हालत में है। गांव के मार्ग भी कच्चे हैं। इसके अलावा पानी निकासी नहीं है। इस कारण डेंगू का डर सता रहा है। पालिका ने दूर करने के नाम पर कुछ नहीं किया है। - सीताराम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed