{"_id":"63617122bbca5148326eb380","slug":"hathras-people-surrounded-lakhs-of-cheaters-by-pretending-to-earn-big-money-hathras-news-ali3037986106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोटी कमाई का झांसा देकर लाखों ठगने वालों को लोगों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोटी कमाई का झांसा देकर लाखों ठगने वालों को लोगों ने घेरा
विज्ञापन
हाथरस : ठगी के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मोटी कमाई कराने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वालों के हाथरस में आने की जानकारी होने पर लोग, मौके पर पहुंच गए और उसे घेर लिया। इस बात की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई लेकिन पुलिस ने केवल शांति व्यवस्था बनाए जाने के अलावा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मंगलवार की दोपहर को शहर के आगरा रोड स्थित गैलेक्सी होटल के बाहर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पूछताछ करने पर जानकारी दी गई कि कानपुर क्षेत्र का रहने वाला एक जालसाज कई साल पहले शहर के रहने वाले कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करके लाखों रुपए ठग कर भाग गया था। यही जालसाज गैलेक्सी होटल में कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहा था।
इसके बाद यहां पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी से पूछताछ की और फिर मामले को वहीं पर रफा-दफा करा दिया गया। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हमारी तरफ से शांति व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा हमने कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद