फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People removed barricades in many places, unrestrained movement

हाथरस: कई स्थानों पर लोगों ने हटा दीं बैरिकेडिंग, बेरोकटोक आवाजाही

Sat, 13 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People removed barricades in many places, unrestrained movement
हाथरस: शहर के पसरट्टा बाजार की एक गली में तोड़ी गई बैरिकेडिंग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हॉटस्पॉट में बाजार तो बंद रहे, लेकिन लोगों ने कई जगहों से खुद बैरिकेडिंग हटा दी हैं और आवाजाही चल रही है। हालांकि पुलिस ने कई स्थानों पर फिर से बैरिकेडिंग लगवा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा हॉट स्पॉट घोषित कर रखा है। इसमें शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार भी शामिल हैं।
इन बाजारों में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कई इलाकोें में लोगों ने अपने आप बैरिकेडिंग हटा दी और आवाजाही की जगह बना ली। पुलिस ने कई बार इन लोगों को रोकने की कोशिश की, फिर भी लोग नहीं माने। हालांकि काफी लोग दहशत के चलते घरों से बाहर नहीं निकले। रोस्टर के चलते भी काफी बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

बाजार खुले तो नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन
हाथरस। शहर में जनधन खातों से पैसा निकालने के लिए काफी लोग बैंक भी पहुंचे। ऐसे में कुछ स्थानों पर तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन हुआ, लेकिन कुछ स्थानों पर लोग इसे भूल गए। इसी तरह सुबह जब बाजार खुला तो सामाजिक दूरी का लोगों ने ध्यान नहीं रखा। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखे। कई स्थानों पर भीड़ के चलते जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed