फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of many villages got electricity on the second day

हाथरस: कई गांवों के लोगों को दूसरे दिन मिली बिजली

Mon, 20 Apr 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People of many villages got electricity on the second day
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे वैसे विद्युत उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की शाम को महौ बिजली घर पर वीसीबी के पैनल में खराबी आ गई। इसके साथ दर्जनों गांव में बिजली गुल हो गई। रविवार की दोपहर को करीब दो बजे बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि बिजली विभाग ने भले ही गर्मियों को लेकर विशेष इंतजाम किए हो, लेकिन हकीकत यह है कि धरातल पर कुछ और है। इस कारण लोगों को कभी दिन में तो कभी रात में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की शाम को महौ बिजलीघर पर वीसीबी के पैनल में खराबी आ गई। इसके साथ धौलपुर, पहाड़पुर, नगला हीरा, मितनपुर सहित कई गांवों में बिजली संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के साथ लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बन गए। सुबह लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर को करीब दो बजे बिजली आने के साथ लोग कामों को निपटाने में जुट गए। अधीक्षण अभियंता हरिमोहन का कहना है कि तार टूटकर ट्रांसफार्मर गिर गया था। इससे ऑयल लीक हो गया था, जिसे सही करा दिया गया है और बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed