फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Jogia upset due to waterlogging, dilapidated road

हाथरस : जलभराव, जर्जर सड़क से जोगिया के लोग परेशान

Fri, 10 Dec 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Jogia upset due to waterlogging, dilapidated road
हाथरस : शहर से जोगिया के लिए जाने बाले रास्ते पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र की सीमा बढ़ने के बाद गांव जोगिया के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें अब समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, लेकिन स्थिति उल्टी रही। वहां लोगों को जलभराव, गंदगी और टूटी सड़कों से निजात नहीं मिल पाई। शहर को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हालत में है और यहां हादसे का डर लोगों को रहता है। जर्जर विद्युत तार भी हादसे का सबब बन सकते हैं। लोगों का कहना है कि उनके इलाके में विकास कार्य ठप पड़े हैं और यहां उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं।
यहां सड़क बेहद जर्जर हालत में है। शहर के जो मार्ग इलाके को जोड़ता है, उस पर पानी भरा रहता है। नगर पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-भीकम सिंह, जोगिया
सड़क की दशा बेहद खराब है। रजबहे की पुलिया काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। काफी समय से इसके निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया है। इससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टैरिश, जोगिया
हमें उम्मीद थी कि शहर में शामिल होने के बाद यहां के हालात सुधर जाएंगे, लेकिन जलभराव और टूटी सड़कों से हमें निजात नहीं मिली है। सड़कों में गड्ढे हैं। यहां गंदगी भी है। इन समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए।

-धर्मवीर, जोगिया
आखिर शहर की सीमा में शामिल होने से हमें क्या फायदा मिला। बिजली ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से ही मिल रही है। सड़कों की दशा नहीं सुधरी है। पुलिया टूटी है। सड़क पर पानी भरा रहता है। दो साल से कोई काम नहीं हुआ है।
-बाबूलाल, जोगिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed