{"_id":"634711e225c24a3b371ff8df","slug":"hathras-people-met-mp-for-permission-for-procession-sadabad-news-ali302509893","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शोभायात्रा की अनुमति को लेकर सांसद से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शोभायात्रा की अनुमति को लेकर सांसद से मिले लोग
विज्ञापन
हाथरस : लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में सांसद राजवीर सिंह दिलेर से मिलते वाल्मीकि समाज के लोग।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में बुधवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम, शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष उदय कुमार वाल्मीकि के साथ वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग सांसद से मिले।
एसडीएम ने शोभायात्रा निकालने के लिए केवल 40 लोगों की अनुमति दी है। इसे लेकर वाल्मीकि समाज के लोग नाराज हैं। समस्या सुनने के बाद सांसद ने एसपी से फोन पर वार्ता की और शोभायात्रा के संबंध में समाज के लोगों को आश्वासन दिया। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और तहसीलदार कीर्ति चौधरी लोनिवि अतिथिगृह पहुंचे। यहां वाल्मीकि समाज के लोगों को बातचीत कर समझाया गया।
समाज के लोगों ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हो रही सूअरों की मौत को लेकर भी सांसद से शिकायत की। लोगों ने सूअरों की मौत के मामले में निलंबित दोनों सफाई कर्मचारियों को बहाल कराने की मांग की। इस दौरान चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद