फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People got some relief from the heat due to drizzle after the storm

आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People got some relief from the heat due to drizzle after the storm
हाथरस : आसमान में उड़ती धूल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार की शाम को मौसम ने एकाएक करवट बदली। कुछ देर आंधी आई। उसके बाद बूंदाबांदी हो गई। बारिश आने से आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आंधी के चलते शहर, देहात कस्बा में बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कई घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। देर रात तक कर्मी फॉल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से प्रचंड गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल था। हर रोज तापमान में इजाफा हो रहा था। रविवार को भी सुबह से सूरज की तपिश ने लोगों के कंठ को सुखा दिया। गर्मी से बचने के लिए लोगों को तमाम प्रयास करने पड़े। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम को आसमान में बादल छाये रहे। रिमझिम बारिश भी हुई।
विज्ञापन

बारिश आने से आमजन ने सोचा कि आज गर्मी से निजात मिलेगी। ज्यादा देर बारिश नहीं हुई। इस कारण बारिश होने से उमसभरी गर्मी और बढ़ गई। शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं मौसम के बदले रुख से अन्नदाता की धड़कनें बढ़ र्गइं। किसानों का यह मानना था कि यदि तेज बारिश हुई तो उनके गेहूं की फसल प्रभावित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed