{"_id":"62c9c0f112c42734b70b6a0d","slug":"hathras-people-gathered-for-the-shopping-of-bakrid-the-market-was-bright-hathras-news-ali295707440","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकरीद की खरीदारी के लिए उमड़े लोग, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकरीद की खरीदारी के लिए उमड़े लोग, बाजारों में रौनक
विज्ञापन
हाथरस : बकरीद से एक दिन पहले कपड़ों की खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर इस बार मुस्लिम परिवारों में खासा उत्साह है। शनिवार को ईद से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार बकरे के दामों में भी पिछले साल की अपेक्षा इजाफा हुआ है। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे मुरसान गेट स्थित ईदगाह में ईद की नमाज होगी। शनिवार को मुस्लिम समाज के लोग देर रात तैयारियों में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के चलते दो साल से बकरीद का पर्व मुस्लिम परिवार खुलकर नहीं मना पा रहे थे। शनिवार को मुस्लिम परिवार के लोगों ने शहर के घंटाघर, बैनीगंज और अन्य मुख्य बाजारों में सामान की खरीदारी की।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, हाजी सलीम और इमरान कासमी ने बताया कि बकरीद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे मुरसान गेट स्थित ईदगाह में अदा में होगी। सड़क पर नमाज अदा नहीं होगी। संवाद