{"_id":"60d775f18ebc3e0d9117c0f7","slug":"hathras-people-fell-in-the-field-several-feet-away-due-to-the-shock-of-the-current-sikandhra-rahu-news-ali266572688","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : करंट के झटके से कई फीट दूर खेत में जा गिरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : करंट के झटके से कई फीट दूर खेत में जा गिरे लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
गांव सराय में शुक्रवार को बरात चढ़त के दौरान आई रंगशाला ग्रामीणों के मनोरंजन की जगह उनके लिए जानलेवा बन गई। नाच-गाने के बीच 11 हजार वोल्टेज की लाइन का करंट लगने से कई फीट दूर खेत में जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। रंगशाला का वाहन आते समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि ट्रैक्टर की ट्रॉली में लगा लोहे का फ्रेम नीचे झूल रहे तार को छूट जाएगा और यह हादसा हो जाएगा। गौरतलब है कि इस हादसे में एक एक बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग झुलसकर घायल हो गए।
ट्रॉली के फ्रेम में आया करंट कुछ ही सेकेंड रहा। तेज करंट से ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे ट्रॉली नीची होकर तारों की जद से बाहर हो गई। अगर टायर न फटता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस हादसे से एक बात तो साफ हो गई है कि गांवों में बिजली की लाइन बनाने में इतनी लापरवाही बरती गई है कि कुछ समय पहले लगाए गए तार जमीन की तरफ झूलने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को खासकर चारा आदि लाते समय बेहद सावधानी से आना-जाना पड़ता है।
रात साढ़े ग्यारह बजा हुआ हादसा।
सिकंदराराऊ। एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला अन्नी से आई बरात के लोग दावत खाकर वापस लौट रहे थे। तभी रंगशाला में बज रहे तेज संगीत को सुनकर कुछ बरातियों ने बस रुकवा ली और वहां खड़े होकर नाच-गाना देखने लगे। दर्शकों में बरातियों के अलावा गांव के बच्चों की भी अच्छी-खासी संख्या थी। कुछ बच्चे और ग्रामीण रंगशाला का लोहे का गार्डर पकड़कर खड़े हुए थे। ट्रॉली में जब तेज करंट आया तो किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। सभी करंट के झटके से कई फीट दूर खेत में जाकर गिरे। करंट इतना तेज था कि कई लोगों के कपड़ों और जूतों तक में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
सीएचसी पर मचा रहा हाहाकार
सिकंदराराऊ। रात में ही सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सीएचसी पर ले जाया गया। काफी लोगों की खाल बुरी तरह झुलसी हुई थी तो कई को उल्टियां हो रही थीं। पूरी सीएचसी का स्टाफ घायलों के इलाज में लगा। तब कहीं जाकर घायलों को उपचार मिल सका। ज्यादा झुलसे लोगों को रात में ही हाथरस रेफर कर दिया गया। कई घंटे तक सीएचसी पर हाहाकार मचा रहा। संवाद
ये हुए घायल
सिकंदराराऊ। करंट से झुलसकर अरुण (10 वर्ष) पुत्र मानिकचंद्र निवासी गांव सराय की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त सिंधू (25 वर्ष) पुत्र जगजीत निवासी नगला अन्नी, भीकम (25 वर्ष) पुत्र प्रताप निवासी नगला अन्नी, लालू (19 वर्ष) पुत्र सुरेश निवासी गांव सराय, हेमंत (10 वर्ष) पुत्र रीतेश निवासी गांव सराय, भूपद (26 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला अन्नी, विस्सा (40 वर्ष) पुत्र रघुवीर निवासी नगला अन्नी, कमलकांत (12 वर्ष) पुत्र शीलेश निवासी गांव सराय, अंकित (10 वर्ष) पुत्र नरेंद्र निवासी गांव सराय, कल्लू (8 वर्ष) पुत्र विजेंद्र निवासी गांव सराय और अलीगढ़ के गांव नगला देवी निवासी ग्रामीण भी झुलस गए। यह लोग इलाज के लिए अन्य जगह चले गए। संवाद
ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर था आक्रोश
सिकंदराराऊ। गांव प्रधान सत्यप्रकाश यादव व अन्य लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ढीले तथा जर्जर तारों की शिकायत के बाद विभाग की टीम सर्वे करने आई थी। यदि वे समय से काम करा देते तो शायद हादसा न होता। प्रधान ने कहा कि दुर्घटना के लिए विभाग पूरी तरह दोषी है, इसलिये विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। संवाद