{"_id":"61f6e0f70354c73d7052c9c4","slug":"hathras-people-fed-up-with-waterlogging-in-nagaria-nandram-demonstrated-jammed-hathras-news-ali2841538103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगरिया नंदराम में जलभराव से आजिज लोगों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगरिया नंदराम में जलभराव से आजिज लोगों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम
विज्ञापन
हाथरस : नगरिया नंदराम में महिलाओं को समझाते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के नगरिया नंदराम में जलनिकासी न होने की वजह से लोग काफी परेशान हैं। रविवार को वहां लोगों ने जाम भी लगा दिया। सूचना पाकर तहसीलदार सदर व पालिका की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां नाला निर्माण शुरू हो जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
शहर के नगरिया नंदराम में जलभराव से लोग जूझ रहे हैं। लोगों की काफी समय से यह मांग है कि यहां नाले का निर्माण कराया जाए, लेकिन नाला नहीं बनाया जा रहा। इससे आजिज लोगों ने दाऊजी रोड पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। इसमें काफी महिलाएं भी थीं। जानकारी पाकर पुलिस और नगर पालिका की टीम पहुंच गई।
बाद में तहसीलदार सदर आशुतोष कुमार सिंह भी वहां आ गए। तहसीलदार ने लोगों को बताया कि नाले का एस्टीमेट पास हो गया है। जल्द ही यहां नाले का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम खोला। वहीं तहसीलदार के निर्देश पर वहां जेसीबी से जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। संवाद