फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People falling in the grip of diseases due to pollution of drain

हाथरस : नाले के प्रदूषण से बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे लोग

Sun, 02 Oct 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:33 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)क्षेत्र में नाले के आसपास रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।नाले से हो रहे प्रदूषण से स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन
Hathras: People falling in the grip of diseases due to pollution of drain
सासनी कस्बे के बीच से होकर निकलता नाला। संवाद - फोटो : SASNI

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में नाले के आसपास रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। लोगों को शुद्ध हवा तो दूर, शुद्ध पानी भी पीने के लिए नसीब नहीं है। नाले की वजह से क्षेत्र के आसपास का भूजल भी दूषित हो गया है। नाले के आसपास निकलते समय भी इतनी तेज बदबू आती है कि लोग मुंह पर रुमाल रखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आसपास के इलाकों में पीने का पानी भी इतना दूषित है कि इसे पीने से बीमारियां घेर रही हैं।
पूर्व में भी कई लोगों की मौत नाले के प्रदूषण से पैदा हुई बीमारी के चलते हो चुकी है। आसपास के क्षेत्र में नलों से बदबूदार पानी आता है। प्रदूषण विभाग की टीम ने पूर्व में हैंडपंपों पर क्रॉस का चिह्न लगाकर इनका पानी पीने योग्य न होने की बात कही थी मगर पेयजल का वैकल्पिक इंतजाम न होने से गरीब तबके के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नाले के प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर यहां के लोग कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकाल सका है। संवाद
विज्ञापन

लोगों का दर्द
नाले से प्रदूषण की समस्या जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार नाली की शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रकाशचंद्र शर्मा
मैं विद्यापीठ इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य हूं। नाले से हो रहे प्रदूषण से स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी होती है। विद्यालय परिसर के नल का पानी बच्चों के पीने योग्य नहीं है ।

-डॉ. राजीव अग्रवाल
मेरी दुकान नाले के पास बनी हुई है। नाले का पानी बदबूदार है। इससे आसपास के लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। नलों का पानी भी पीने योग्य नहीं है।
-विनोद वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed