{"_id":"625b0958b5734874a617a002","slug":"hathras-people-did-not-reach-the-solution-day-due-to-lack-of-information-sadabad-news-ali289432076","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जानकारी के अभाव में समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जानकारी के अभाव में समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लोग
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम शिव सिंह तहसीलदार अनिलकुमार। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विधानसभा चुनाव के चलते करीब तीन माह के लंबे अंतराल के बात तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्यादा लोग शिकायत लेकर नहीं पहुंचे और अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे।
शिकायत सुनने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम शिव सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कई माह बाद किया गया था। अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ मौसम का असर भी दिखाई दिया।
इसलिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का टोटा रहा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सर्वाधिक राजस्व की आठ, बीडीओ की चार, पुलिस की दो, बीएसए की एक तथा एक अन्य शिकायत दर्ज की गई। फरियादियों को समय से शिकायत निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।