{"_id":"5eb1a7af8ebc3e909d5b767f","slug":"hathras-people-clashed-over-taking-samosa-from-confectionery-fiercely-beaten-hathras-news-ali232973414","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हलवाई की दुकान से समोसा लेने की बात पर भिड़े लोग, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हलवाई की दुकान से समोसा लेने की बात पर भिड़े लोग, जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर में हलवाई की दुकान से समोसा लेने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया और फिर उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यहां पर लाठी-डंडे चलते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया और फिर उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।
लॉकडाउन में छूट के बाद लोग मिठाई, जलेबी, समोसे आदि का स्वाद लेने में लग गए हैं। इसे लेकर हलवाई की दुकान पर भीड़ भी सुबह के वक्त दिखाई दे जाएगी। ऐसा ही कुछ माहौल कोतवाली हाथरस गेट के गांव सीर में मंगलवार की सुबह था, यहां पर गांव के कुछ युवक समोसे लेने के लिए आए, जिनके बीच समोसे पहले लेने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले तो जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग वहां पर जमा हो गए और फिर उनके बीच मारपीट में लाठी-डंडे चले।
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और यहां से पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को देख कुछ लोग मौके से भाग गए। हिरासत में लिए गए लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हलवाई की दुकान से समोसे खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों ही पक्षों के 10 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।