{"_id":"5f08b6088ebc3e63bc3cbcb0","slug":"hathras-people-buy-fiercely-before-the-lockdown-of-two-days-hathras-news-ali238323213","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो दिन के लॉकडाउन से पहले लोगों ने की जमकर खरीदरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो दिन के लॉकडाउन से पहले लोगों ने की जमकर खरीदरारी
विज्ञापन
हाथरस: तीन दिन के लॉकडाउन से पहले शहर के नजिहाई बाजार में जरूरी सामान की खरीददारी के लिए लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ जरूरी सामान की दुकानों पर रही। लोगों ने जरुरत के सामान की खरीददारी की। इधर, पुलिस ने लॉकडाउन के मद्देनजर तैयारी की। खुद कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बाजारों में एनाउंस किया और लोगों से लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार की शाम को प्रदेश शासन ने यह घोषणा की थी कि शुक्रवार की रात्रि साढ़े 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार को बाजारों में भीड़ दिखाई दी। लोगों ने जरुरत का सामान खरीदा। वैसे काफी दुकानें रोस्टर के विपरीत भी खुली। इधर, कोतवाली निरीक्षक सदर जगदीशचंद ने शाम को माइक पर लॉकडाउन की घोषणा की और साथ ही लोगों से अपील की कि वह आवश्यक काम होने पर ही बाजार में निकलें।
लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरी का पालन
हाथरस। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। काफी लोग बिना मास्क के भी बाहर निकल रहे हैं।