फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pension camp will be held today for newspaper distributors

हाथरस : समाचार पत्र वितरकों के लिए आज लगेगा पेंशन शिविर

Sun, 10 Jan 2021 09:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pension camp will be held today for newspaper distributors
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को समाचार पत्र वितरकों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए हमराही शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन आगरा रोड पर रोडवेज बसस्टैंड के बराबर स्थित श्रम कार्यालय में सुबह दस बजे से किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग कर समाचार पत्र विक्रेता प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं, जिसके तहत उनको 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद हर माह बतौर पेंशन तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए आवेदकों को हर 60 वर्ष की उम्र तक 55 से 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम के रूप में जमा करने होंगे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि 15 हजार से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और अन्य कामगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। समाचार पत्र विक्रेता भी इसके पात्र हैं। पंजीकरण कराने वाले पत्र वितरकों के लिए प्रीमियम की राशि का निर्धारण उम्र के आधार पर होगा। 18 वर्ष के वितरक को सबसे कम 55 रुपये, और 40 वर्ष की उम के वितरक को 200 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। 29 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वितरक को 100 प्रीमियम के रूप में देना होगा।
विज्ञापन

प्रीमियम राशि 60 वर्ष की अयु तक जमा करनी होगी। पेंशन खाते में इतनी राशि सरकार भी जमा करेगी। योजना में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक, पासबुक व मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा। दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed