{"_id":"5eceacfd8ebc3e903730175c","slug":"hathras-penalty-charged-to-those-not-wearing-masks-hathras-news-ali234684590","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
हाथरस: हाथरस गेट कोतवाली के बाहर चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना व
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट और कोतवाली सदर पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे लोगों से 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। हाथरस गेट पुलिस ने ऐसे 50 लोगों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कोविड-19 के संक्रमण को लेकर अभी भी लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार के मास्क लगाकर बाहर निकलते के निर्देशों को हवा में उड़ाया जा रहा है, जबकि जिला स्तर पर लगातार प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन लोग बिना मास्क लगाए ही अपने वाहनों पर इधर से उधर दौड़ रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ बुधवार की सुबह पुलिस व नगर पालिका ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और बिना मास्क पहने हुए लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इस मौके पर एसडीएम सदर रामजी मिश्र, नगर पालिका के ईओ, सीओ सिटी रामशब्द, इंस्पेक्टर मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।