फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: patients wandering in women's hospital, doctors did not sit

हाथरस: महिला अस्पताल में भटकते रहे मरीज, नहीं बैठीं डॉक्टर

Wed, 12 Feb 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: patients wandering in women's hospital, doctors did not sit
हाथरस: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। - फोटो : HATHRAS
महिला अस्पताल में भटकते रहे मरीज, नहीं बैठीं डॉक्टर
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठने के कारण निराश लौटीं महिला मरीज
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भी समय से नहीं पहुंचीं अस्पताल, मरीजों ने झेली परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी में सुधार नहीं हो रहा है। यहां पर ओपीडी में डॉक्टर न होने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भी समय से अस्पताल नहीं पहुंचीं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
यूं तो सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने का समय सुबह आठ बजे से है। इमरजेंसी में हर वक्त डॉक्टर की तैनाती रहती है, लेकिन जिला महिला अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टरों की मौजूदगी तो रहती ही नहीं, यहां की इमरजेंसी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। बुधवार को ओपीडी में आए मरीजों को निराश लौटना पड़ा। वह अस्पताल में इधर से उधर भागते रहे, लेकिन उन्हें महिला चिकित्सक नहीं मिलीं। यहां की इमरजेंसी में भी साढ़े ग्यारह बजे तक एक भी डॉक्टर नहीं थी। डॉक्टर के अलावा अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी यहां पर थीं।
विज्ञापन

सुबह घर से जल्दी इसलिए आए थे कि दवा लेकर जल्दी घर चले जाएंगे, लेकिन यहां पर दवा मिलना तो दूर, एक भी डॉक्टर ही नहीं बैठी हैं, अब तो बाहर ही इलाज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्णा
सरकारी अस्पताल में इसलिए आते हैं कि यहां पर डॉक्टर की फीस व दवा का कोई शुल्क नहीं लगता है, लेकिन आज तो यहां पर एक भी डॉक्टर नहीं बैठी है। अब बिना दवा के लिए लौटना पड़ रहा है।

-प्रतीक्षा
इस मामले में जानकारी की जाएगी। ओपीडी में अगर डॉक्टर नहीं थी, तो इसका क्या कारण रहा। इमरजेंसी तैनात डॉक्टर देर से अस्पताल क्यों आई, इस बारे में भी संबंधित से पूछा जाएगा।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed